Railway Group D Previous Year Question Paper 3 PDF | रेलवे ग्रुप डी के पुराने प्रश्न पत्र।

Railway_groupd_previous_year_question_paper


RAILWAY GROUP D PREVIOUS YEAR QUESTIONS PAPER PDF PAPER -3

दोस्तों यहाँ पर Railway Group D की भूतपूर्व परीक्षाओं में आये हुवे प्रश्नों महत्वपुर्ण प्रश्नों को दिया गया है। जो आपकी आने वाली Railway Group D की परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। तो इनका Railway Group D की परीक्षा में बैठने से पहले इन प्रश्नों का एक बार अध्ययन जरूर करें।

1. अयोध्या किस नदी किनारे बसा है ?
उत्तर - अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसा है।
2. ध्वनि की गति सर्वाधिक किसमें होती है ?
उत्तर - ध्वनि की गति अधिकतम इस्पात में होती है।
3. हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में अभी तक कितनी भाषाओं को शामिल किया गया है।
उत्तर - भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को शामिल किया गया है।
4. कॉफी में सबसे महत्वपूर्ण उत्तेजक कैफीन होता है। चाय में सबसे महत्वपूर्ण उत्तेजक पदार्थ क्या है ? 
उत्तर - चाय में सबसे महत्वपूर्ण तेज पदार्थ थीन होता है।
5. उस ब्रांड का नाम बताइए जो इस नारे के साथ अपना विज्ञापन देता है "Vision Of Sound" ?
उत्तर - "Vision Of Sound" Sansui ब्रांड का नारा है।
6. भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है ?
उत्तर - भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष है।
7. 1 मील लगभग कितना किलोमीटर होता है ?
उत्तर - 1 मील लगभग 1.6 किमी होता है।
8. पांचवी पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर - पांचवी पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य गरीबी हटाना था।
9. पश्चिम बंगाल का प्रमुख खनिज उत्पाद कौन सा है ?
उत्तर - पश्चिम बंगाल का प्रमुख खनिज उत्पाद कोयला है।
10. मानस वन्य जीवन उद्यान कहां है ?
उत्तर - मानस वन्यजीव उद्यान असम में है।
11. अंतरिक्ष में किसी यान को भेजने वाला पहला देश कौन था ?
उत्तर - अंतरिक्ष में किसी यान को भेजने वाला पहला देश सोवियत संघ था।
12. भारत में स्वर्ण उत्पादन पर किस राज्य का लगभग एकाधिकार है ?
उत्तर - कर्नाटक का।
13. चौरी चौरा कांड संबंधित है ?
उत्तर - चौरी चौरा कांड असहयोग आंदोलन से संबंधित है।
14. मार्टिन लूथर को किस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है ?
उत्तर - मार्टिन लूथर को रंगभेद विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है।
15. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन का नायक प्रधानमंत्री कौन था ?
उत्तर - विंस्टन चर्चिल।
16. यदि राष्ट्रपति स्वेच्छा से अपना पद त्याग करना चाहे,तो वह अपना त्यागपत्र किसे प्रेषित कर सकता है ?
उत्तर - भारत का राष्ट्रपति स्वेच्छा से अगर अपना पद त्याग करना चाहे तो वह उपराष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र प्रेषित कर सकता है।
17. किस अंग के द्वारा सामान्य कार्य नहीं किए जाने के कारण 'मधुमेह' रोग हो जाता है ?
उत्तर - अग्नाशय के द्वारा।
18. तुलसीदास किस शासक के राजस्व काल में रहते थे ?
उत्तर - तुलसीदास अकबर के राजस्व काल में रहते थे।
19. जिप्सम का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर - जिप्सम का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट है।
20. गौतम बुद्ध ने किस स्थान पर अपना पहला उपदेश दिया था ?
उत्तर - गौतम बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था।
21. भारत और चीन को अलग करने वाली सीमा रेखा क्या कहलाती है।
उत्तर - भारत और चीन को अलग करने वाली सीमा रेखा मैकमोहन लाइन के नाम से जानी जाती है।
22. निकट दृष्टि दोष का सुधार किया जा सकता है ?
उत्तर - निकट दृष्टि दोष को सुधारने के लिए अवतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है।
23. शरीर में किसके आधिक्य के कारण दिल का दौरा पड़ता है ?
उत्तर - शरीर में कोलेस्ट्रॉल के आधिक्य के कारण दिल का दौरा पड़ता है।
24. इलेक्ट्रॉन की खोज किसके द्वारा की गई थी ?
उत्तर - इलेक्ट्रॉन की खोज जे जे थॉमसन द्वारा की गई थी।
25. ग्रेनाइट किसमें पाया जाता है ?
उत्तर - आग्नेय शैल में।
26. किस देश के निवासियों के द्वारा 'सिंटो' धर्म का अनुपालन किया जाता है ?
उत्तर - सिंटो धर्म का अनुपालन जापान में किया जाता।
27. मध्य रात्रि का सूर्य एक परिघटना है ?
उत्तर - संपूर्ण आर्कटिक वृत्त का।
28. सूर्य से सबसे दूर ग्रह कौन सा है ?
उत्तर - सूर्य के सबसे दूर ग्रह वरुण है।
29. केवलादेव जल सरोवर पक्षी अभयारण्य कहां स्थित है ?
उत्तर - केवलादेव जल सरोवर पक्षी अभयारण्य राजस्थान में स्थित है।
30. तिरुचिरापल्ली किस नदी के किनारे बसा है ?
उत्तर - तिरुचिरापल्ली कावेरी नदी के किनारे बसा है।

DOWNLOAD PDF
CLICK HERE