UPSSSC PET EXAM 2022 ।UPSSSC PET EXAM के लिए महत्वपूर्ण । लोकोक्तियाँ और मुहावरें । Part - 2

 

Upsssc_Pet_Exam_2022


 📚 UPSSSC PET EXAM 2022 📚

🎯 दोस्तों UPSSSC द्वारा UPPET का Exam 16 और 17 अक्टूबर 2022 को निर्धारित किया गया है। दोस्तों आज के इस पोस्ट मैं मैं आपके लिए UPPET Exam के लिए महत्वपूर्ण मुहावरें लेकर आया हैं। 🎯

लोकोक्तियाँ और मुहावरें  📚

1. एक लाठी से सभी को हांकना।
सभी के साथ समान व्यवहार करना।

2. एक और एक ग्यारह होना।
संगठन में शक्ति का होना।

3. एड़ी चोटी का पसीना एक करना।
कठिन परिश्रम करना।

4. एड़ी चोटी का जोर लगाना।
प्रयत्न करना।

5. एडियाँ रगड़ना।
सिफारिश करना

6. एक हाथ से ताली ना बजना।
एक हाथ से कुछ नहीं होता।

7. एक टांग पर खड़ा रहना।
सदा तैयार रहना।

8. एक - एक की दस - दस बनाना ।
झूठी बात करना।

9. एक दो तीन बोलना।
नीलामी बोलना।

10. कलेजे पर सांप लोटना।
किसी की सफलता को देखकर ईर्ष्या करना।

11. कागजी घोड़े दौड़ाना।
केवल लिखा पढ़ी करना।

12. कच्ची गोटी खेलना।
अनुभवहीन होना।

13. कलेजा थाम कर रह जाना।
कठिनता से धैर्य धारण करना।

14. कान का कच्चा होना।
हर एक की बात मानना।

15. कोल्हू का बैल बनाना।
काम में बुरी तरह जुटे रहना।

16. कफन से सिर बांधना।
हर तरह की बाधा को झेलने के लिए तैयार रहना।

17. कुआं खोदकर पानी पीना।
उपार्जित वैभव का उपयोग करना।

18. कांटो पर पांव रखना।
जानबूझकर मुसीबत मोल लेना।

19. कटे पर नमक छिड़कना।
कष्ट पर कष्ट देना।

20. कान पर जूं न रेंगना।
बिल्कुल ध्यान ना देना।

21. कान काटना।
पराजित करना।

22. कंचन बरसना।
धन की अच्छी प्राप्ति होना।

23. कानों में तेल डालना।
चुप्पी साध कर बैठे रहना।

24. कुएं में भंग पड़ना।
सब की बुद्धि भ्रष्ट होना।

25. कौवे उड़ाना।
निकृष्ट कार्य करना।

26. कुत्ते की मौत मरना।
बुरी तरह मरना।

27. कलम तोड़ना।
बहुत ही अधिक अच्छा लिखना।

28. अंधेरे में रखना।
किसी प्रकार का भेद छिपाना।

29. कलेजा ठंडा होना।
संतोष होना।

30. काजल की कोठरी।
कलंकित होने का स्थान।

31. कागज काले करना।
व्यर्थ लिखना।

32. किस्मत लड़ जाना।
अनायास सफलता का मिलना।

33. काठ का उल्लू।
बहुत बड़ा मूर्ख।

34. कान भूंकना।
चुपके से कुछ कह देना।

35. कौड़ी कौड़ी पर जान देना।
कंजूस होना।

36. कंधे से कंधा मिलाना।
पूर्ण रुप से सहयोग करना।

37. कान खाना।
ज्यादा बातें करके कष्ट पहुंचाना।

38. कलेजे पर पत्थर रखना।
 कठिनता से धैर्य धारण करना।

39. कान लगाना।
ध्यान देना।

40. कदम पर कदम रखना।
अनुसरण करना।

41. काला अक्षर भैंस बराबर।
अनपढ़ होना।

42. कूप मंडूक होना।
सीमित ज्ञान होना।

43. किए कराए पर पानी फेरना।
किसी बने बनाए काम को बिगाड़ देना।

44. कीचड़ उछालना।
बदनाम करना।

45. किराए के टट्टू होना।
पैसे के लालच में साथ देना।

46. कांटो पर लौटना।
बेचैन होना।

47. कच्चा चिट्ठा खोलना।
सब भेद खोल देना।

48. कंधा लगाना।
मुसीबत को दूर करना।

49. कंगाली में आटा गीला।
अभाव में भी अभाव।

50. कौड़ी के मोल बिकना।
बेकार होना।

51. कलेजे का टुकड़ा।
बहुत ज्यादा प्यारा।

52. कलेजा मुंह में आना।
बहुत अधिक दुख होना।

53. गूलर का पेट भूलना।
औकात से ज्यादा बात करना।

54. खेत रहना।
युद्ध में मारा जाना।

55. खिचड़ी पकाना।
अंदर हि अंदर षड्यंत्र रचना।

56. खून पसीना एक करना।
कड़ी मेहनत करना।

57. खून सफेद हो जाना।
दया मोह का न होना।

58. खून ठंडा होना।
जोश कम हो जाना।

59. खटाई में पड़ना।
व्यवधान में पढ़ना।

60. खाक छानना।
भटकते फिरना।

61. खाक में मिलाना।
नष्ट कर देना।

62. खून सवार होना ।
मरने - मारने को तैयार हो जाना।

63. खरी खोटी सुनाना।
भला बुरा कहना।

64. गले का हार होना।
अत्यंत प्रिय होना।

65. खून आंखों से उतरना।
क्रोध से आंख मुँह लाल होना।

66. यमराज का द्वार देखा आना।
मर कर जीवित होना।

67. रंग में भंग होना।
आनंद में विघ्न पड़ना।

68. रंग रलिया मनाना।
आमोद प्रमोद में समय बिताना।

69. राई का पहाड़ बनाना।
थोड़ी सी बात का बतंगड़ बना देना।

70. लकीर पीटना।
अवसर के निकल जाने के पश्चात कोशिश करना।

71. लहू के घूंट पीना।
अपमान सह लेना।

72. लोहा मानना।
हार मानना।

73. लाल पीला होना।
क्रोधित होना।

74. लकड़ी के बल अंदर नाचे।
भयवश काम करना।

75. लकीर का फकीर होना।
पुराने विचारों का लंबा हाथ मारना - बड़ी सफलता प्राप्त करना।

76. लुटिया डुबो देना।
काम खराब कर देना।

77. लाख का घर राख होना।
धनी का निर्धन होना।

78. शहद की छुरी होना।
ऊपर से मीठा और भीतर से तीखा होना।

79. विभीषण होना।
भ्राता के साथ धोखा करना।

80. बसंत की कोकिल।
वैभवशाली का गुणगान।

81. विश उगलना।
बुरे वचन कहना।

82. विष के घूंट पीना।
कटु वचन सहन करना।

83. सूली पर चढ़ना।
अत्यंत कठिन काम करना।

84.शाम की सुबह करना।
समय व्यतीत करना।

85. शुतुरमुर्ग होना।
विपत्ति में मूर्ख बनकर बैठना।

86. शैतान के कान कतरना।
अत्यधिक शैतानी करने वाला।

87. सपना देखना।
वास्तविकता से दूर रहना।

88. सब धान 22 पसेरी।
सब को एक समान समझकर व्यवहार करना।

89. सिर पर सवार होना।
किसी चीज के लिए हट पूर्वक पढ़ना।

90. सूखे धान पर पानी पड़ना।
दशा सुधारना।

91. सिर पर भूत सवार होना।
किसी चीज की जिद करना।

92.  छछूंदर की गति होना।
असमंजस या दुविधा।

93. सिर ऊंचा होना।
गर्व का अनुभव करना।

94. सिर पर कफन बांधना।
बलिदान के लिए तैयार होना।

95. सूरज को दीपक दिखाना।
महान व्यक्ति की प्रशंसा करना।

96. सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना।
आरंभ में ही संकट उत्पन्न होना।

97. सोने में सुहागा।
अत्यधिक गुड़गान।

98. सांप सूंघना।
एकदम चुप चुप हो जाना।

99. हुक्का पानी बंद करना।
बिरादरी से अलग।

100. हथेली पर सरसों उगाना।
असंभव कार्य करना।

⬇️ आपके लिए प्रश्न। ⬇️

101. हंसी खेल समझना 🤔
इसका उत्तर COMMENT करिये। ⬇️

ऊपर दिए गए सभी मुहावरे Upsssc Pet Exam 2022 के दृष्टिकोण से बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए  परीक्षा में बैठने से पहले एक बार इनका अध्ययन जरूर करें।

🎯 REVISION TIME ⌛

लोकोक्तियाँ और मुहावरें 🎯

प्रश्न 1- आंखें लाल पीली करना।

उत्तर - गुस्सा करना।

प्रश्न 2- आंखों में खटकना।

उत्तर - बुरा लगना।

प्रश्न 3- आसमान पर चढ़ना।

उत्तर - अत्यधिक अभिमान हो जाना।

प्रश्न 4- आंखें चार होना।

उत्तर - नजरों से नजरों का मिलना।

प्रश्न 5- अंग्रेज अधिकारी मेजर एडवर्ड्ज ने क्या कहा था?

उत्तर -भारत पर हमारे अधिकार का अंतिम उद्देश्य पूरे देश को ईसाई बनाना है।