सामान्य हिंदी | लोकोक्तियाँ और मुहावरें Part - 3 | प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

Samanya_hindi_gkanywhere_part_3

🎯 सामान्य हिंदी 🎯

" Upsssc Pet Upsc Upsi Up Police Constable जैसी सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण। "

लोकोक्तियां और मुहावरे 🎯

1. हाथ पांव फूलना।
भयभीत हो जाना।

2. हाथों के तोते उड़ना।
होश उड़ना।

3. हवाई किले बनाना।
कोरी कल्पना करना।

4. श्री गणेश करना।
प्रारंभ करना।

5. हाथ मलते रह जाना।
पश्चाताप करना।

6. हवा के घोड़े पर सवार होना।
आने जाने की जल्दी मचाना।

7. हाथ डालना।
शुरू करना।

8. हाथ पाव मारना।
असफल प्रयत्न करना।

9. हथेली खुजलाना।
धन प्राप्ति की आशा।

10. अंगद का पैर होना।
अत्यंत दृढ़ होना।

11. कालिया दमन।
दुष्टों का संहार।

12. दुर्वासा बनाना।
अत्यंत क्रुद्ध होना

13. द्रोपदी का चीर होना
अंत न होना।

14. ध्रुव प्रतिज्ञा।
हठ पूर्व निश्चय

15. भीष्म प्रतिज्ञा।
दृढ़ प्रतिज्ञा।

16. भागीरथ परिश्रम।
अथक प्रयत्न करना।

17. चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए।
अत्यधिक कंजूस।

18. चौबे गए छब्बे बनने दुबे हि रह गए।
लाभ के स्थान पर हानि होना।

19. चिकना घड़ा।
निर्लज्ज व्यक्ति।

20. छछूंदर के सर पर चमेली का तेल।
किसी अयोग्य या अपात्र को अच्छी वस्तु की प्राप्ति हो जाना ।

21. छाज/सूप बोले तो बोले चलनी क्या बोले।
जो अपने अवगुणों को ना देखे और दूसरों की आलोचना करे।

22. जंगल में मोर नाचा किसने देखा।
अनुपयुक्त स्थान पर गुण दिखाना।

23. जल में रहकर मगर से बैर।
आश्रय दाता से शत्रुता नहीं रखनी चाहिए।

24. जस दूल्हा तस बने बराती।
अपने समान ही संगत रखना।

25. जाके पांव न फटी बिवाई सो क्या जाने पीर पराई।
जिसे किसी का कष्ट अनुभव न हो।

26. जैसा देश वैसा भेष।
जैसी परिस्थिति हो उसके अनुसार अपने आप को ढाल लेना।

27. जितनी डफली उतनी राग।
भिन्न-भिन्न मत होना।

28. जिसकी लाठी उसकी भैंस।
शक्तिशाली व्यक्ति की ही विजय होती है।

29. जैसी करनी वैसी भरनी।
कर्म के अनुसार फल की प्राप्ति।

30. जो गरजते हैं वह बरसते नहीं।
डींग मारने वाला।

31. झूठ के पांव नहीं होते।
झूठा एक बात पर स्थिर नहीं रहता।

32. जबरा मारे रोने ना दे।
किसी ताकतवर आदमी का अत्याचार चुपचाप सहना।

33. जन जन की लकड़ी एक जन का बोझ।
सब के प्रयासों से काम पूरा हो जाता है।

34. जो गुड़ खाए सो खान की छिदाये।
कुछ पाने के लिए कष्ट सहना ही पड़ता है।

35. जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि।
कवि कल्पना वहां तक पहुंचती है, जहां सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती हैं।

36. टके की चटाई नौ टका विदाई।
खर्च अधिक और लाभ कम होना।

37. टके की मुर्गी नौ टके महसूल।
कम कीमती वस्तु अधिक मूल्य पर देना

38. तुम डाल डाल हम पात पात।
चालाकी में मात देना।

39. तबेले की बला बंदर के सिर।
अपराध कोई और करें दंड और को मिले।

40. ढोल के भीतर पोल।
केवल ऊपरी दिखावा

41. तीन लोक से मथुरा न्यारी।
अन्य से विशिष्ट या भिन्न होना।

42. तेली का तेल जले मसालची का दिल जले।
व्यय किसी और का हो और तकलीफ किसी दूसरे को हो।

43. थोथा चना बाजे घना।
असमर्थ व्यक्ति अधिक बातें करता है।

44. दीवार के भी कान होते हैं।
गुप्त परामर्श एकांत में करने पर भी सतर्क रहना चाहिए।

45. दान की बछिया के दांत नहीं देखे जाते हैं।
मुफ्त किसी वस्तु की जांच पड़ताल नहीं की जाती

46. थूक कर चाटना।
कहीं बात से मुकर जाना।

47. दूध का जला छाज फूंक-फूंक कर पीता है।
एक बार की हानि भविष्य के लिए सीख दे जाती है।
48. दाल भात में मशूरचंद।
दो के बीच में तीसरे का बिना काम में घुस जाना।

49. देसी कुत्तिया विलायती बोली।
अपना छोड़ना दूसरे की नकल करना।

⬇️ आपके लिए प्रश्न। ⬇️

50. नीम हकीम खतरे जान। 🤔
इसका उत्तर COMMENT करिये। ⬇️
ऊपर दिए गए सभी मुहावरे Upsssc Pet Upsc Upsi Up Police Constable जैसी सभी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए  परीक्षा में बैठने से पहले एक बार इनका अध्ययन जरूर करें।

DOWNLOAD PDF ⬇️ 
CLICK HERE 🔗


🎯 REVISION TIME ⌛

प्रश्न 1- भाषा की सबसे छोटी इकाई है ।

उत्तर - भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण है।

प्रश्न 2- हिंदी भाषा में वे कौन सी ध्वनियाँ हैं, जो स्वतंत्र रूप से बोली या लिखी जाती हैं ?

उत्तर -(a) स्वर

प्रश्न 3- स्वर कहा कहा जाता है।

उत्तर - जिनका उच्चारण बिना अवरोध अथवा विघ्न बाधा के होता है।

प्रश्न 4- जिनके उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता है, वह कहलाते हैं।

उत्तर - प्लुत स्वर

प्रश्न 5- हिंदी वर्णमाला के अंतिम पंचमाक्षरों का उच्चारण स्थान क्या है।

उत्तर -अनुनासिक